Search

Saraikela News : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Saraikela : जिले के चांडिल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार रात रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतका रेलवे कर्मचारी की पत्नी थीं. मृतका की पहचान पम्मी तिवारी (40) वर्ष के रूप में हुई है. हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
 
झारखंड की खबरें

इसे भी पढ़े...

जानकारी के अनुसार, अनंत तिवारी भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं. वहीं उनकी पत्नी पम्मी तिवारी गुरुवार शाम करीब पांच बजे रेलवे लाइन पार कर कॉलोनी में अपने परिचितों से मिलने गई थीं. रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच वह वापस अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गईं. जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई. 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई. इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. रेलवे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली.

फिलहाल GRP यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला किस ट्रेन की चपेट में आई. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही