Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां इलाके में पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को यह कामयाबी प्लस टू हाई स्कूल के पास 'एंटी क्राइम चेकिंग अभियान' के दौरान मिली. उसके पास से एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/only-two-days-worth-of-coal-stock-at-jharkhands-tenughat-thermal-power-plant
मिली जानकारी के अनुसार, एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम वाहनों की सघन जांच कर रही थी. इसी दौरान प्लस टू स्कूल के समीप एक संदिग्ध युवक दिखा. उसे रोककर तलाशी ली गई. उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने उसकी बाइक (नंबर JH05A-0678) को भी जब्त कर लिया. पकड़े गए युवक की पहचान रायजामा निवासी दुबु सरदार के रूप में हुई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
