Search

 
 
 

Saraikela News : युवक की हत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी राहुल हेम्ब्रम गिरफ्तार

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर गांव में हुए युवक गौतम की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल हेम्ब्रम उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर गांव में हुए युवक गौतम की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल हेम्ब्रम उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले का दूसरे आरोपी गौड़ गोप की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस की टीम.


पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन गांव में सोनू की बहन का मंगनी समारोह चल रहा था. इसी दौरान गौतम अपने साथी कंचन के साथ बाइक से वहां से गुजर रहा था. रास्ते में राहुल हेम्ब्रम से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. हालात बिगड़ने पर गौतम और उसका साथी कंचन वहां से भागने लगे. 

 


आरोप है कि राहुल हेम्ब्रम ने गौतम का पीछा किया और उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया. फिर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी. कंचन ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद कर लिया है.छापेमारी टीम में थाना प्रभारी अंजनी कुमार, एसआई सुनील सिंह, हीरालाल यादव व अमीश कुमार शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही