Search

 
 
 

सरायकेला पुलिस का अपराध नियंत्रण अभियान तेज, आदित्यपुर में पैदल मार्च

सरायकेला जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरायकेला पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त के साथ पैदल मार्च किया जा रहा है
 
पैदल मार्च करती सरायकेला पुलिस

 Saraikela  :  सरायकेला जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरायकेला पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त के साथ पैदल मार्च किया जा रहा है, ताकि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बनी रहे और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़े.

 

 

इसी क्रम में रविवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरी तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से भी बातचीत की.

 

दुकानदारों और स्थानीय लोगों से की बातचीत

पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. साथ ही लोगों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के विशेष अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने बताया कि आगे भी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त और पैदल मार्च जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही