Search

Saraikela : ट्रैफिक पुलिस को गर्मी से राहत, SP की पहल पर मिलेंगी कूलर जैकेट

Saraikela : खरसावां जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने यातायात पुलिसकर्मियों के लिए नई पहल शुरू की है. अब तेज धूप में घंटों ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कूलर जैकेट उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके.

 

जानकारी के अनुसार शुरुआत में ट्रायल बेसिस पर चार कूलर जैकेट मंगवाई जा रही हैं. एक जैकेट की कीमत करीब चार हजार रुपये बताई जा रही है. इन जैकेटों के उपयोग और प्रभाव का आकलन करने के बाद आगे जिले के अन्य यातायात पुलिसकर्मियों के लिए भी इसकी व्यवस्था की जाएगी.

 

दरअसल, इन दिनों जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है. ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को चौराहों और मुख्य सड़कों पर कई घंटों तक धूप में खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ती है. तेज गर्मी और लू के कारण कई पुलिसकर्मी डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या से भी जूझ रहे हैं. इसे देखते हुए पुलिस विभाग ने यह कदम उठाया है.

 

बताया जा रहा है कि कूलर जैकेट शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करती है. इससे गर्मी का असर कम होगा और पुलिसकर्मी अधिक आरामदायक तरीके से अपनी ड्यूटी कर सकेंगे. विभाग को उम्मीद है कि यह पहल ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//