Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela: आकांक्षी प्रखंडों की समीक्षा बैठक, DDC ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का दिया निर्देश

जिले के चयनित आकांक्षी प्रखंडों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए गुरुवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement

Saraikela: जिले के चयनित आकांक्षी प्रखंडों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए गुरुवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (DDC) रीना हांसदा ने की. इस दौरान सरायकेला, गम्हरिया और कुकड़ू प्रखंडों में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, पेयजल, स्वच्छता, वित्तीय समावेशन तथा आधारभूत संरचना से जुड़े विकास संकेतकों की विभागवार समीक्षा की गई. अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में जानकारी ली गई.

DDC रीना हांसदा ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और तय समय सीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा किया जाए. उन्होंने विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया.

उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. साथ ही ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) का नियमित आयोजन कर स्वास्थ्य और पोषण संबंधी गतिविधियों को मजबूत किया जाए.

बैठक में DDC ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रैंकिंग और आंकड़ों में सुधार करना नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन स्तर में वास्तविक परिवर्तन लाना है. इसके लिए अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण, योजनाओं की निगरानी और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विकास संकेतकों से संबंधित अद्यतन आंकड़े समय पर पोर्टल पर अपलोड किए जाएं, ताकि जिले की वास्तविक प्रगति का सही आकलन हो सके. साथ ही जिन क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनकी पहचान कर सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला पशुपालन पदाधिकारी, आत्मा के उप निदेशक विजय कुमार सिंह, डीपीएम-जेएसएलपीएस, संबंधित प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ, ब्लॉक समन्वयक, जिला एवं प्रखंड फेलो समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही