Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News:  उपायुक्त ने नरसंडा में ग्रामीणों संग स्वास्थ्य, स्वच्छता व पर्यावरण पर किया संवाद

पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा प्रखंड के नरसंडा गांव में गुरुवार को स्वास्थ्य, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जागरूकता अभियानों की जानकारी साझा की.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा प्रखंड के नरसंडा गांव में गुरुवार को स्वास्थ्य, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जागरूकता अभियानों की जानकारी साझा की. उन्होंने राज्यव्यापी चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो महाअभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही कहा कि इससे जुड़े सामाजिक संकोच, मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है. 


उन्होंने रेड डॉट चैलेंज के माध्यम से माहवारी स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. वहीं चौपाल में स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु विषय पर भी चर्चा हुई. जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. 


इस अवसर पर अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भस्मक का शुभारंभ किया गया तथा फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में मिशन उदय की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत रोकथाम, पहचान और समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला गया. 


ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया.कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही