Search

 
 
 

Chaibasa News: डीलियामार्चा में महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले की चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डीलियामार्चा गांव में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले की चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डीलियामार्चा गांव में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. घटना को लेकर मृतका के पति प्रभु सोय ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह नींद खुलने पर उसने अपनी पत्नी बिपाशा सोय को घर के एक कमरे में रस्सी के फंदे से लटका हुआ पाया.


प्रभु सोय ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ किसी प्रकार का विवाद नहीं था. बुधवार रात पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी. घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही