Search

 
 
 

हजारीबाग में युवक का शव मिलने पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच की मांग

Hazaribagh : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुटपा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. मृतक की पहचान न्यू अमृत नगर निवासी चीकू वर्मा के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और मामले को हत्या बताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
 

Hazaribagh : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुटपा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. मृतक की पहचान न्यू अमृत नगर निवासी चीकू वर्मा के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और मामले को हत्या बताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए सुनियोजित हत्या की आशंका जताई. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि चीकू वर्मा की हत्या कर शव को अन्य स्थान पर फेंका गया है. उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी. वहीं, पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है.

 

घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने न्यू अमृत नगर चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

 

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की. बाद में पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद जाम समाप्त कराया गया.

 

मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी. उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही