Search

 
 
 

Chaibasa News: झींकपानी के इंजीनियरिंग कालेज में तंबाकू के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

विश्व तंबाकू निषेध दिवस अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Shambhu Kumar
Chakradharpur: विश्व तंबाकू निषेध दिवस अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला एनसीडी नोडल पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रोम ने किया. कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा युवाओं को तंबाकू की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा.

 

इस मौके पर डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रोम ने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग तेजी से तंबाकू सेवन की ओर आकर्षित हो रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. वहीं सदर अस्पताल की दंत चिकित्सक डॉ. सुजाता ने तंबाकू से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी. 


इस दौरान एनटीसीपी के सामाजिक कार्यकर्ता अनूप बागे ने विद्यार्थियों को कोटपा अधिनियम 2003 एवं कोटपा (झारखंड संशोधन) अधिनियम 2021 के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है तथा उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है. शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं खरीद पर भी रोक है.


कार्यक्रम में सदर अस्पताल स्थित तंबाकू निवारण केंद्र की सेवाओं की जानकारी भी दी गई. बताया गया कि तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति यहां निःशुल्क दवा, उपचार, परामर्श एवं काउंसलिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने तंबाकू सेवन न करने की शपथ ली. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही