Search

 
 
 

सरला बिरला यूनिवर्सिटी के छात्र आयुष राज ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता सिल्वर मेडल

सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के बीबीए के छात्र आयुष राज ने पीटीएफ ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है.
 

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के बीबीए के छात्र आयुष राज ने पीटीएफ ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है. यह प्रतियोगिता 30 मई से 2 जून तक श्रीनगर में आयोजित की गई थी.

 

प्रोफेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों से 600 से अधिक ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. आयुष राज ने अंडर-30 पूमसे वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की और विश्वविद्यालय के साथ-साथ राज्य का नाम भी गौरवान्वित किया.

 

आयुष की इस उपलब्धि पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की. इसके साथ ही विश्वविद्यालय के खेल प्रशिक्षक सुभाष शाहदेव और राहुल रंजन ने भी आयुष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी खेल और अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही