Search

 
 
 

Simdega News : 8.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने 8.565 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा स्कूटी (JH20G3080) व दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Simdega : सिमडेगा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 8.565 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने की.


पुलिस को टी. टांगर थाना क्षेत्र के सियादोहर कोनमेंजरा व सिमडेगा थाना क्षेत्र के रथ मोड़, तामड़ा के पास गांजा की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर सियादोहर कोनमेंजरा से विनय बीरेन्द्र कुल्लू को करीब 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया. वहीं, रथ मोड़ तामड़ा से दीपक सोरेंग को 6.495 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया.


पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा स्कूटी (JH20G3080) व दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए हैं. दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है. उन्होंने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर सिमडेगा में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे. दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही