Search

 
 
 

Saraikela : आदित्यपुर में किशोरी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Saraikela News : बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच युवती अचानक ऊपरी मंजिल से नीचे आ गिरी. जमीन पर गिरने से उसे गंभीर चोटें आई. हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
 
किशोरी की संदिग्ध मौत

Saraikela News : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया सतबहिनी स्थित कृष्णा हेवन सिटी आवासीय परिसर में गुरुवार सुबह एक युवती की बहुमंजिला इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई. मृतका की पहचान 22 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे आवासीय परिसर में हड़कंप मच गया.

 

 

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे से 8:30 बजे के बीच युवती अचानक ऊपरी मंजिल से नीचे आ गिरी. जमीन पर गिरने से उसे गंभीर चोटें आई. हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी गई.

 

सूचना मिलने ही पुलिस कृष्णा हेवन सिटी पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की है. घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद परिवार में मातम का माहौल है.

 

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवती की मौत संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य कारण से हुई है अथवा उसने जानबूझकर इमारत से छलांग लगाई. पुलिस दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना के समय मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है. युवती किस मंजिल से गिरी और घटना से पहले उसके साथ क्या हुआ था, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही