Search

 
 
 

Saraikela : आसंगी चेक डैम में डूबे 2 छात्र, 1 का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Saraikela : जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में शनिवार को एक हादसा हो गया. नहाने के दौरान दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में शनिवार को एक हादसा हो गया. नहाने के दौरान दो स्कूली छात्र गहरे पानी में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस, गोताखोरों की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया.


डूबे छात्रों की पहचान कल्पनापुरी निवासी उत्सव और स्टाइप निवासी लव के रूप में हुई है. दोनों स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं. गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद लव का शव चेक डैम से बरामद कर लिया, जबकि उत्सव की तलाश देर शाम तक जारी रही. गोताखोर लगातार पानी में सर्च अभियान चला रहे हैं.


घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग चेक डैम के पास जुट गए. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है.


पुलिस ने लव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. दूसरी ओर, लापता छात्र उत्सव की तलाश के लिए गोताखोरों का अभियान लगातार जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही