Search

 
 
 

Saraikela : आदित्यपुर में रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला, ट्रेन से कटकर मौत की आशंका

जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युतनगर रेलवे ट्रैक के पास शनिवार को एक महिला का शव मिला है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई होगी.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें
  • शव की  पहचान में जुटी जीआरपी

Saraikela-Kharsawa :  जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युतनगर रेलवे ट्रैक के पास शनिवार को एक महिला का शव मिला है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई होगी.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, मृत महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

 

खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. घटनास्थल से कोई दस्तावेज या सामान भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके. फिलहाल पुलिस महिला के पहनावे, हुलिया और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर पहचान करने का प्रयास कर रही है.

 

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जीआरपी ने इस मामले में यूडी (Unnatural Death) केस दर्ज कर लिया है और आसपास के थाना क्षेत्रों तथा स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है.

 

पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. फिलहाल जीआरपी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और मृतका के परिजनों का पता लगाने का प्रयास जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही