Search

 
 
 

Jamshedpur News : सीतारामडेरा में 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी को जमकर पीटा,पहनाई जूते की माला

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर बस्ती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का संगीन मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को अकेला पाकर क्षेत्र के ही 26 वर्षीय आरोपी गोगाई कर्मकार ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर बस्ती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का संगीन मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को अकेला पाकर क्षेत्र के ही 26 वर्षीय आरोपी गोगाई कर्मकार ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी जैसे ही पीड़ित बच्ची के परिजनों और स्थानीय निवासियों को हुई, पूरी देवनगर बस्ती में भारी आक्रोश फैल गया.


आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने आरोपी गोगाई कर्मकार को मौके पर ही धर दबोचा और उसे जूते की माला पहनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद क्षेत्र में काफी समय तक तनाव का माहौल बना रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही