Search

 
 
 

Saraikela : गम्हरिया के बोलायडीह में युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या

जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित बोलायडीह में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दिनदहाड़े एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. शीतला मंदिर के सामने हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें
  • शीतला मंदिर के सामने वारदात से फैली सनसनी

Saraikela :  जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित बोलायडीह में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दिनदहाड़े एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. शीतला मंदिर के सामने हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार से पांच हमलावरों ने बीच सड़क पर एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग सहम गए. वारदात के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. लेकिन भय के कारण कोई भी खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं है.

 

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पहचान जगन्नाथ गोप उर्फ कड़ा के रूप में हुई है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक मृतक की आधिकारिक पहचान और हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की गई है.फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. 

 

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. इस दिनदहाड़े हुई हत्या ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही