Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएसपीएमयू में मनाया गया सरहुल पर्व

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के अखरा में शुक्रवार को जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग द्वारा सरहुल पूजा का आयोजन किया गया. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ. पाहन डॉ. जुरन सिंह मानकी और महेश पाहन ने पारंपरिक तरीके से सरहुल पूजा करवायी. मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ. एसएम अब्बास ने कहा कि हमें पर्यावरण संकट से बचाव की जरूरत है. सरहुल प्रकृति पर्व है. यह महान पर्व प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक है. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति सत्यनारायण मुंडा ने कहा कि सरहुल जनजातीय संस्कृति व पर्यावरण के संरक्षण का पर्व है. मौके पर विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी आनंद मिश्रा, डॉ. जिंदर सिंह मुंडा, साहित्यकार महादेव टोप्पो, सोमा सिंह मुंडा और खोरठा भाषा के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें – चतरा">https://lagatar.in/chatra-ccl-worker-killed-after-12-hours-of-missing/">चतरा

: लापता होने के 12 घंटे के बाद सीसीएलकर्मी की हत्या
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही