Search

 
 
 

सरहुल हमें प्रकृति की रक्षा करने की सीख देता है : हरिलाल मांझी

 
Ramgarh: रजरप्पा कोयलांचल स्थित सिद्धू कान्हू नगर में बुधवार को सरहुल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान हरिलाल मुर्मू व विशिष्ट अतिथि चरगी पंचायत के मुखिया व पेटरवार मुखिया संघ के अध्यक्ष रानी कुमारी मुर्मू मौजूद थे. मौके पर उन्होंने कहा  कि सरहुल हमे प्रकृति की रक्षा करने की सीख देता है. यह पर्व जल जंगल जमीन से जुड़ी है. क्योंकि हमलोग पेड़ पौधा की पूजा करते हैं. जिससे उनसे हमे जीवन की प्राप्ति होती है. इससे पूर्व सरना स्थल पर पहुंचे लोगों का स्वागत सरना समिति के सदस्यों ने बेच लगाकर एवं गमछा पहनाकर किया गया. जबकि पहान राजकुमार टुड्डू एवं मेहीलाल सोरेन ने आदिवासी रीति रिवाज के साथ सरना स्थल में पूजा अर्चना किया गया. साथ ही बकरे और मुर्गे की बलि भी दी गई. तत्पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के अलावे महिलाएं युवतियां सहित अन्य लोग मांदर की थाप पर देर शाम तक जमकर झूमे. कार्यक्रम का संचालन सावन हांसदा व प्रयाग मुर्मू ने किया. मौके पर रोगन मरांडी, वृजमोहन मरांडी, छोटू मुर्मू, चरका सोरेन, राजेश मुर्मू, मिथिलेश वास्के, राजेश अमर मुर्मू, रामविलाश मांझी, रामे मांझी, राकेश मुर्मू, चतुर किस्कू, कपिल किस्कू, आकाश मरांडी, विजेंद्र मरांडी, शुशील किस्कू, सुनील मुर्मू, हेमल मुर्मू, संतोष सोरेन, मनीष सोरेन, पार्वती देवी, रोपनी देवी, चिंतामणी देवी, शांति देवी, दुलारी देवी, तारा मुनि देवी सहित कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – इलाहाबाद">https://lagatar.in/supreme-court-stays-allahabad-high-courts-controversial-order-breaking-the-string-of-a-pyjama-touching-the-chest-is-not-rape/">इलाहाबाद

हाईकोर्ट के विवादित आदेश “पजामे का नाड़ा तोड़ना, सीने को पकड़ना दुष्कर्म नहीं” पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही