Search

सरिया : यूपीएससी में कामयाबी हासिल करने वाले गगन को एसडीपीओ ने किया सम्मानित

Saria (Giridih) : यूपीएससी परीक्षा में 556वां रैंक लाने वाले सरिया के गगन वर्णवाल को बधाई देने सरिया-बगोदर एसडीपीओ नौशाद आलम शनिवार 27 मई को उनके घर पहुंचे. एसडीपीओ ने गगन को बुके देकर बधाई दी और परीक्षा के लिए उनकी तैयारियों व मेहनत पर चर्चा की. एसडीपीओ ने कहा कि गगन ने ना सिर्फ सरिया का नाम रौशन किया है, बल्कि वो क्षेत्र के नौजवानों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गये हैं. कहा कि गगन ने मेहनत और पढ़ाई के प्रति ईमानदारी से सरिया को एक अलग पहचान दिलाई है. एसडीपीओ ने कहा कि जब पहले ओर दूसरे अटेम्प्ट में यूपीएससी क्रैक नही होता हैं तो विद्यार्थी को कभी घबराना नही चाहिए. हर बार दोहरी ताकत के साथ आगे बढ़ना चाहिए. जिस तरह गगन ने पांचवे अटेम्प्ट में कामयाबी हासिल कर साबित किया. एसडीपीओ के साथ पहुंचे सरिया इंस्पेक्टर नवीन सिंह ने कहा कि सरिया-बगोदर ही नही बल्कि गिरीडीह क्षेत्र के लिए गगन यूथ आइकॉन है. मौके पर भाजपा नेता परमेश्वर मोदी, व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, सुभाष मोदी, आकाश मोदी भी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/gawan-reha-village-has-not-seen-a-paved-road-even-after-independence-the-whole-village-is-deprived-of-basic-facilities/">यह

भी पढ़ें : गावां : आजादी के बाद भी रेहा गांव ने नहीं देखी है पक्की सड़क, मूलभूत सुविधाओं से है पूरा गांव वंचित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp