Search

 
 
 

सरजू नर्सिंग होम ने ट्रैफिक जवानों को दिया सनग्लास, कहा – करते हैं कठिन ड्यूटी

 
Ranchi : सड़कों पर लोगों की सुरक्षा और सुगम यातायात को लेकर ट्रैफिक जवान दिन-रात लगे रहते हैं. तेज धूप हो या बारिश हर परिस्थिती में ड्यूटी करते हैं. इसे देखते हुए ट्रैफिक जवानों को सरजू नर्सिंग होम ने सनग्लास का वितरण किया. करीब 400 ट्रैफिक जवानों को सनग्लास दिया गया. मौके पर रांची ट्रैफिक एसपी हरीश बिन जमा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में हमारे ट्रैफिक के जवान और एएसआई ड्यूटी करते हैं. ड्यूटी के दौरान आंखों में धूल गंदगी आ जाती है. ऐसे में सरजू नर्सिंग होम द्वारा सनग्लास का वितरण सराहनीय कदम है. इसे भी पढ़ें - ‘भारत">https://lagatar.in/fpis-adopting-the-strategy-of-buy-in-india-sell-in-china/">‘भारत

में खरीदो, चीन में बेचो’ की रणनीति अपना रहे FPI, जुलाई के पहले सप्ताह भारतीय शेयरों में 22,000 करोड़ डाले

फ्रंट लाइन पर जनता की सेवा करने वाले को सम्मान देने का किया है काम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/SUNGLAss1.jpg"

alt="सरजू नर्सिंग होम ने ट्रैफिक जवानों को दिन सनग्लास, कहा – करते हैं कठिन ड्यूटी" width="600" height="400" /> वहीं सरजू नर्सिंग होम के संचालक रोहित प्रसाद ने कहा कि हमेशा हमारा प्रयास रहा है कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए. फ्रंट लाइन पर खड़े होकर हमारे ट्रैफिक के जवान रांची की यातायात को सुगम बनाते हैं. ऐसे में हमारा भी कर्तव्य है कि हम उन्हें सम्मान दें. इसी उद्देश्य के साथ ट्रैफिक जवानों और एएसआई के बीच 400 सनग्लास का वितरण किया गया है.

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी जीतवाहन उरांव, लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी, उषा प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें -दो">https://lagatar.in/four-out-of-eight-ips-of-two-batches-got-promotion-in-sp-rank-four-are-waiting/">दो

बैच के आठ IPS में से चार को SP रैंक में मिली प्रोन्नति, चार कर रहे इंतजार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही