Search

पारंपरिक तरीके से हुई सरना झंडा बदली

Ranchi : सरहुल महोत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी है. क्षेत्र के सरना पूजा स्थल की सफाई रंगरोगन का काम अंतिम चरण में है. वहीं, सरना समिति कांके क्षेत्र के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो की अगुवाई में कांके सरना मैदान व कांके चौक में विशाल सरना झंडा बदली कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसके पूर्व पहान महादेव मुंडा द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सरना समिति के पदधारी व ग्रामीणों ने मानव जाति प्राणी, वनस्पति जगत, जीव जंतु, पेड़ पौधा, नदी नाला पहाड़ पर्वत में रहने वाले सभी के लिए सुख समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर सरना झंडा बदली किया गया.मौके पर महासचिव बिनोद सांगा, भूगोल उरांव, फूलमणी टोप्पो, डॉ. प्रकाश उरांव, सूरज टोप्पो, कैलाश टोप्पो, संजय उरांव, दीपक उरांव, राजेन्द्र उरांव, रमेश लिंडा सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-two-including-former-congress-leader-shot-dead-in-chainpur/">पलामू

: चैनपुर में गोली मारकर पूर्व कांग्रेस नेता समेत दो की हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp