Ranchi News : केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत पर दुख जताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि फेसबुक लाइव के दौरान निशा भगत ने सिस्टम और पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये थे. इससे उनकी परेशानी और लाचारी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें...
उन्होंने आरोप लगाया कि धमकियों के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हुए. बबलू मुंडा ने फेसबुक लाइव में लगाये गये आरोपों और पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

