Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरयू राय ने फिर ढुल्लू पर बोला हमला, कहा- बेटे के नाम पर खरीदी 2.06 करोड़ की जमीन

  • तीन अलग-अलग रजिस्ट्री के अनुसार है 80 डिसमिल जमीन
  • भाजपा के झारखंड प्रभारी को उपलब्ध कराया कागजात
Ranchi : निर्दलीय विधायक सरयू राय ने एक बार फिर से ढुल्लू महतो पर हमला बोला है. बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो धनबाद से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. सरयू राय ने भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित बीजेपी के राष्ट्रीय और राज्य नेताओं को ढुल्लू महतो द्वारा खरीदी गई जमीन का विवरण उपलब्ध कराया है. सरयू राय ने बताया है कि ढुल्लू महतो ने अपने 20 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार के नाम पर वर्ष 2022 में 2.06 करोड़ की जमीन खरीदी है.

रजिस्ट्री के दस्तावेज मेरे पास है उपलब्ध

राय ने कहा है कि इन भूखंडों की रजिस्ट्री के दस्तावेज की प्रति मेरे पास उपलब्ध है. इन भूखंडों का म्यूटेशन करने के लिए वहां के अंचलाधिकारी कार्यालय में की जा रही कार्रवाई के बारे में आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक कर रहा हूं. तीन अलग-अलग की गई रजिस्ट्रियों के अनुसार, खरीदे गये भूखंडों का क्षेत्रफल करीब 80 डिसमिल है. ये भूखंड धनबाद के नवाडीह में स्थित है. उन्होंने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं, खास कर झारखंड प्रदेश के प्रभारी को अपने ज्ञान के अनुसार स्पष्टीकरण देना चाहिए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उक्तियों के अनुरूप प्रभारी की भूमिका का निर्वाह करना चाहिए.

भूखंडों की खरीद और भुगतान किया हुआ स्टांप शुल्क का दिया है ब्योरा

भूखंड संख्या -1

ख़रीद की तिथि - 5 जनवरी 2022 भूखंड का क्षेत्रफल - 16 डिसमिल भूखंड का पता – मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद भूखंड की क़ीमत - 46,75,000 रुपए स्टाम्प शुल्क भुगतान - 1,87,000 रुपए भूखंड का क्रेता - प्रशांत कुमार, उम्र - 21 वर्ष अभिभावक - ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही, पो. - टुंडू, थाना - बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद. भूखंड विक्रेता - कामख्या नारायण सिंह, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद. खाता नंबर 36 और 50 प्लॉट नंबर 1623, 1672, 1624

भूखंड संख्या - 2

ख़रीद की तिथि - 24 जनवरी 2022 भूखंड का क्षेत्रफल - 56 डिसमिल भूखंड का पता – मौजा नवाडीह, सर्किल-धनबाद भूखंड की क़ीमत - 1,36,36,000 रुपए स्टाम्प शुल्क भुगतान - 5,45,450 रुपए भूखंड का क्रेता -प्रशांत कुमार, उम्र - 21 वर्ष अभिभावक - ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही बस्ती,पो. - टुंडू, थाना - बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद. भूखंड विक्रेता - कामख्या नारायण सिंह एवं आशा देवी, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद. खाता नंबर 50 प्लॉट नंबर 1624 और 1626

भूखंड संख्या - 3

ख़रीद की तिथि - 29 अप्रैल 2022 भूखंड का क्षेत्रफल - 8 डिसमिल भूखंड का पता – मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद भूखंड की क़ीमत - 23,40,000 रुपए स्टाम्प शुल्क भुगतान - 93,600 रुपए भूखंड का क्रेता - प्रशांत कुमार, उम्र - 21 वर्ष अभिभावक - ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही, पो. - टुंडू, थाना- बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद. भूखंड विक्रेता - नारायण मंडल, करोयाटांड, बर्ली अड्डा, धनबाद. खाता नंबर 104 प्लॉट नंबर-1624 और 1674

इन भूखंडों की सरकारी दर पर कीमत और स्टांप शुल्क के भुगतान का ब्यौरा

क. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत - 46,75,000 रुपए ख. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत - 1,36,36,000 रुपए ग. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत - 23,40,000 रुपए अ. तीन भूखंडों की सरकारी दर पर कुल कीमत -2,06,51,000 रुपए क. स्टाम्प शुल्क भुगतान -1,87,000 रुपए ख. स्टाम्प शुल्क भुगतान - 5,45,450 रुपए ग. स्टाम्प शुल्क भुगतान - 93,600 रुपए कुल स्टांप शुल्क भुगतान का जोड़ - 8,26,050 रुपए इसे भी पढ़ें : मछली">https://lagatar.in/tejashwis-picture-eating-fish-went-viral-people-got-angry-bjp-also-criticized/">मछली

खाते तेजस्वी की तस्वीर वायरल, भड़के लोग, भाजपा ने भी की आलोचना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही