Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सतीश कौशिक ने परिवार संग खेली होली, फिर अचानक कैसे बिगड़ी तबीयत?

Lagatar Desk: दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया. इस खबर को सुनने के बाद फैंस और सेलेब्स के बीच मातम पसरा है. फैंस और फिल्मी सितारे सतीश कौशिक को नम आंखों से विदाई दे रहे हैं. सतीश कौशिक ने एक दिन पहले ही अपने करीबियों संग धमाकेदार अंदाज में होली का जश्न मनाया था. उन्होंने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं. अब उनके निधन के बाद एक्टर का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है. मौत से एक दिन पहले तक वो बिल्कुल ठीक थे और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे. 7 मार्च को उन्होंने मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी अटेंड की थी. यहां सतीश कौशिक ने अपने करीबियों संग धमाकेदार अंदाज में होली का जश्न मनाया था. उन्होंने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-142.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सतीश कौशिक के होली सेलिब्रेशन में महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और अली फजल दिखाई दिए थे. उन्होंने दोपहर तक पार्टी में खूब एन्जॉय किया और फिर उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. 8 मार्च को उन्होंने दिल्ली में अपने परिवार संग होली का धमाकेदार अंदाज में जश्न मनाया. लेकिन होली खेलने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें Fortis हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने देर रात में दम तोड़ दिया.  

मौत से पहले तस्वीरें की थी पोस्ट

https://www.instagram.com/p/CpfmY5xpRo3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CpfmY5xpRo3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

होली की तस्वीरों में सतीश कौशिक काफी खुश नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे की मुस्कान देखकर लग नहीं रहा कि उन्हें कोई सेहत संबंधित परेशानी थी. होली की तस्वीरों में वो बिल्कुल ठीक दिखाई दे रहे हैं. अचानक उनका यूं चले जाना हर किसी के लिए बेहद शॉकिंग है. इसे भी पढ़ेंन्यायिक">https://lagatar.in/chaibasa-showed-the-way-to-the-country-in-the-judicial-field-legal-aid-defense-council-system-started/">न्यायिक

क्षेत्र में चाईबासा ने देश को दिखाई राह, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम झारखंड समेत देश भर में शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही