Lagatar Desk: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आज बुधवार को दूसरे दिन सुबह 10 बजे तराना रोड स्थित श्री साईं कुंज कॉलोनी से शुरू हुई.
हाथ में लाठी लेकर चल रहे दिग्विजय सिह चंदा चोरी और कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर हमलावर हुए. उन्होंने कहा, चंदा चोरों को पकड़ कर जेल भेजा जाये. वोट चोरी बंद करो. उन्होंने EVM से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की
यात्रा में शामिल उनकी पत्नी अमृता राय ने कहा, सनातन धर्म ही परम सत्य है और यही हमारा गौरव और स्वाभिमान है. हम इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैंशिव एक दर्शन का प्रतीक हैं, जबकि राम हमारे आदर्शों और आचरण के नियमों का प्रतिनिधित्व करते हैं.
अमृता राय ने कहा, हम यह यात्रा इसलिए कर रहे हैं ताकि इस दर्शन को उन आदर्शों के अनुरूप लाया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे समाज की स्थापित संस्थाएं—जिनमें हम विश्वास करते हैं और जो हमारी आस्था का केंद्र हैं, उनके साथ कोई धोखा या विश्वासघात न हो.
यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा, जब भी लोगों ने ब्रिटिश शासन जैसा दमन झेला है, तब वे जागे हैं और उठ खड़े हुए हैं. महात्मा गांधी के नेतृत्व में लोग जागरूक हुए, एकजुट हुए और देश की आज़ादी के लिए लड़े.
उन्होंने कहा, आज भी पूरे देश में लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. जनता अब खुद-ब-खुद उठ खड़ी हुई है.कांग्रेस नेता ने कहा, हालांकि आज भी इस आंदोलन का नेतृत्व एक गांधी कर रहे हैं और वे हैं राहुल गांधी.
पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है. चाहे वह वोट चोरी का मुद्दा हो, राजनीतिक चंदे के कथित दुरुपयोग का मामला हो, बढ़ती महंगाई हो या बेरोजगार,ये सभी मुद्दे वैसी ही स्थिति पैदा कर रहे हैं, जैसी ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ करती थी. बता दें कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा उज्जैन के महाकाल धाम से शुरू हुई है. इसका समापन अयोध्या में होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

