Search

 
 
 

SBI रिपोर्ट ने डराया, अगले 20 दिनों में पीक पर होगा कोरोना, रिकवरी रेट भी घटेगी

 

LagatarDesk : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक की रिसर्च इकाई SBI Research ने दावा किया है कि अगले 20 दिनों में कोरोना महामारी पीक पर होगा. कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए SBI ने यह दावा किया है.  SBI रिसर्च ने अपनी `The">https://sbi.co.in/documents/13958/3312806/070121-Seven+months+after+Unlock-SBI+Report.pdf/5212fa13-2592-b9a1-e681-62f768d8a9cf?t=1610022384610">The

Power of Vaccination` रिपोर्ट में यह बाते कही है. SBI के ग्रुप चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ सौम्‍य कांति घोष ने यह रिपोर्ट लिखी है. रिपोर्ट में लिखा गया है कि मई में रिकवरी रेट 85 फीसदी से घटकर 78 फीसदी हो जायेगी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यदि 1 फीसदी रिकवरी रेट घटती है तो संक्रमितों की संख्या में 1,85,000 की बढ़ोतरी होती है.

भारत की रिकवरी रेट घटकर 85 फीसदी

रिपोर्ट में कहा गया है कि अलग-अलग देशों में रिकवरी रेट का समय अलग-अलग होगा. भारत में फरवरी महीने में रिकवरी रेट 97 फीसदी था. रिपोर्ट के अनुसार, सबसे जल्दी भारत के लोग कोरोना महामारी से रिकवर कर रहे थें. लेकिन अब यह घटकर 85 फीसदी पर आ गया है.

मई में संक्रमण बढ़ा तो रिकवरी रेट घटकर 78 फीसदी हो जायेगी

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही घातक है. भारत में इस वेब पर रिकवरी रेट 78 फीसदी होगी. इसलिए मई में कोरोना की लहर और तेजी से बढ़ेगी. यदि अब से 20 दिन बाद कोरोना संक्रमण का रफतार और तेजी से बढ़ेगी.

SBI ने जीडीपी ग्रोथ रेट में किया बदलाव

कोरोना संक्रमण के बढ़ने से इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा. SBI ने अपने 2021-22 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटा दिया है. वास्तविक जीडीपी के आधार पर ग्रोछ रेट 10.4 फीसदी होगी. वहीं नॉमिनल जीडीपी के आधार पर यह 14.2 फीसदी के करीब होगा. राज्यों पर लगे आंशिक लॉकडाउन के आधार पर SBI ने यह अनुमान लगाया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही