Search

 
 
 

एसबीयू ने झारखंड राज्य खेल चैंपियनशिप में जीता फुटबॉल खिताब

Ranchi News: फुटबॉल प्रतियोगिता में एसबीयू की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में एसबीयू ने अरका जैन यूनिवर्सिटी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की.
 
एसबीयू की टीम सम्मानित

Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची के विद्यार्थियों ने झारखंड राज्य खेल चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता का आयोजन सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड की ओर से किया गया था.

 

फुटबॉल प्रतियोगिता में एसबीयू की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में एसबीयू ने अरका जैन यूनिवर्सिटी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की. प्रतियोगिता के दौरान टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया.

इसे भी पढ़ें: 

वहीं, शॉटपुट प्रतियोगिता में भी एसबीयू के एक विद्यार्थी ने 7.8 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया.

 

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने खिलाड़ियों के साथ खेल प्रशिक्षकों सुभाष सहदेव, राहुल रंजन एवं गौरव दास को भी शुभकामनाएं दीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही