Ranchi : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 10 अप्रैल को सुनवाई होगी. न्यायाधीश बी.वी. नागरथना और न्यायाधीश उज्जल भुयान की पीठ में उनकी याचिका पर सुनवाई निर्धारित है. विनय चौबे 20 मई 2024 से जेल में हैं.
सुधीर और विजय प्रताप को मिल चुकी है जमानत
इससे पहले 25 मार्च को इसी पीठ में विनय चौबे, सुधीर सिंह और विजय प्रताप की याचिका पर सुनवाई हुई थी. न्यायालय ने सुधीर सिंह और विजय प्रताप को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था.
शपथ पत्र पर जवाब देने के लिए मांगा था समय
लेकिन विनय चौबे के मामले में ACB द्वारा देर से शपथ पत्र दायर किया गया था. इसलिए विनय चौबे की ओर से ACB के शपथ पत्र में उठाये गये बिंदुओं पर जवाब देने के लिए समय की मांग की गयी थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

