Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला प्रीमियर लीग के लिए जारी हुआ शिड्यूल, पहले मैच में होगी मुंबई-गुजरात की जंग, देखें पूरी लिस्ट

New Delhi: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए मुंबई में ऑक्शन का आयोजन किया गया था. अब ऑक्शन के अगले दिन ही बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के लिए शिड्यूल का भी ऐलान कर दिया है. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक समान 11-11 मैच होंगे. फाइनल मैच 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/22-3.jpg"

alt="" width="1080" height="1324" /> बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए शिड्यूल का ऐलान कर दिया है. महिला प्रीमियर लीग के इस पहले सीजन में कुल 20 लीग मैच और 2 प्लेऑफ मुकाबले होंगे जो 23 दिनों की अवधि में खेले जाएंगे. महिला प्रीमियर लीग शुरुआत 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ होगी.

कुल चार डबल हेडर खेले जाएंगे

फिर 5 मार्च को WPL का पहला डबल-हेडर होगा. उस दिन ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा. वहीं शाम को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स आमने-सामने होंगी. डबल हेडर के दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. कुल चार 4 डबल हेडर होंगे. शाम के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होंगे. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक समान 11-11 मैच होंगे. लीग चरण का अंतिम मैच यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं एलिमिनेटरल मुकाबला 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित होगा. इसे भी पढ़ें- अयूब">https://lagatar.in/ayub-khans-desire-to-meet-and-talk-to-the-chief-minister-remained-unfulfilled/">अयूब

खान के मुख्यमंत्री से मिलकर बात रखने की तमन्ना रह गई अधूरी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही