Saurav Shukla Ranchi: बोकारो जिले के जैनामोड़ के बाधडीह मध्य विद्यालय के बरामदे में शनिवार दोपहर ठनका गिरने से दर्जनों बच्चे इसके चपेट में आकर घायल हो गए. झारखंड के शिक्षा मंत्री ने तत्काल घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों से उनका हालचाल जाना. इसी कड़ी में रविवार को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, “राज्य के 35 हजार स्कूलों तक अकेले मैं कैसे पहुंच सकता हूं?” हालांकि उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति और हेड मास्टर की लापरवाही की बात को स्वीकार किया. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-20-women-joined-the-chamber-of-commerce-a-total-of-56-new-members-were-made/">चाईबासा
: 20 महिलाओं ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स की सदस्यता ग्रहण की, कुल 56 नए सदस्य बनाए गए
: राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लचर : बाबूलाल
: 20 महिलाओं ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स की सदस्यता ग्रहण की, कुल 56 नए सदस्य बनाए गए
जहां तड़ित चालक नहीं उसकी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
घटना पर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है. इसमें किसी का कोई दोष नहीं. 2009 में स्कूल में तड़ित चालक लगाया गया था, लेकिन स्कूल प्रबंधन समिति और हेड मास्टर की लापरवाही के कारण तड़ित चालक काम नहीं कर रहा था. यही वजह है कि घटना हुई. उन्होंने कहा कि शनिवार को ही आदेश दिया गया है कि वैसे स्कूल जहां तड़ित चालक नहीं लगा हुआ है उसकी रिपोर्ट दें और अविलंब तड़ित चालक लगाया जाए. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-law-and-order-situation-in-the-state-poor-babulal-2/">गिरिडीह: राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लचर : बाबूलाल
Leave a Comment