Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूल भर्ती घोटाला : अभिषेक बनर्जी की याचिका पर SC में 26 मई को सुनवाई

NewDelhi :   पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सीबीआई द्वारा की जा रही पूछताछ को तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस याचिका पर सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 26 मई को सुनवाई होगी.अभिषेक बनर्जी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया. साथ ही अभिषेक बनर्जी पर सीबीआई कोई कठोर कार्रवाई ना करे, इसको लेकर भी एजेंसी को निर्देश देने का विनती की. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-life-sentence-for-the-murderer-of-an-old-couple/">पलामू

: वृद्ध दंपती के हत्यारोपी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा)

नौ घंटे की पूछताछ से परेशान होकर मोदी सरकार पर बरसे थे बनर्जी

बता दें कि स्कूल भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने 20 मई को बनर्जी से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. पूछताछ से परेशान अभिषेक ने केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोला था. कहा था कि उन्होंने दिल्ली के आकाओं का पालतू कुत्ता बनने से इनकार कर दिया था, इसीलिए उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है. अभिषेक ने यह भी आरोप लगाया था कि टीएमसी के जो नेता झुकने को राजी नहीं हैं उन्हें परेशान किया जा रहा है. कई मामलों में फंसे भाजपा नेताओं को छोड़ दिया गया है. इसे भी पढ़ें : श्रीनगर">https://lagatar.in/g20-meeting-begins-in-srinagar-160-guests-including-60-delegates-attend/">श्रीनगर

में G20 बैठक का आगाज, 60 प्रतिनिधि समेत 160 मेहमानों ने की शिरकत

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बनर्जी की याचिका की थी खारिज

बता दें कि अभिषेक बनर्जी का नाम घोटाले में एक आरोपी कुंतल घोष द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत में सामने आया था. घोष ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां उस पर भर्ती घोटाले में अभिषेक का नाम लेने का दबाव बना रही हैं. 18 मई को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अभिषेक बनर्जी की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें अदालत से अपने पहले के आदेश को वापस लेने का आग्रह किया गया था. याचिका खारिज होने के 24 घंटे के अंदर पूछताछ के लिए समन भेजा था. इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक">https://lagatar.in/public-awareness-campaign-in-college-oath-administered-to-b-ed-d-l-ed-trainees/">साप्ताहिक

जन जागरूकता अभियान की शुरुआत, बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को दिलायी गयी शपथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही