Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गम्हरिया में ईंट लदे ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Advertisement
Advertisement

Saraikela: जिले के आदित्यपुर-कांड्रा रोड पर गम्हरिया थानांतर्गत ऊषा मोड़ पर ईंट लदे पिकअप वैन की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि स्कूटी चालक छोटा गम्हरिया निवासी मंटू गोराई हादसे में घायल हो गया. ईंट लदे पिकअप वैन का नंबर JH-06A-5140 और दुर्घटना की शिकार हुई स्कूटी का नंबर JH-05-CP-9163 है. हादसे में स्कूटी सवार टायो कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय नवीन कुमार सिंह की मौत हो गई. जबकि स्कूटी चालक छोटा गम्हरिया निवासी मंटू गोराई घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. घटना बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे की है. गम्हरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/12.jpg"

alt="" class="wp-image-80673" width="1168" height="779"/>
दुर्घटना का शिकार हुए युवक की फाइल तस्वीर

इसे भी पढ़ें- सड़क">https://lagatar.in/one-bike-rider-killed-in-road-accident-another-seriously-injured/80587/">सड़क

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

 

मृतक टायो रोल्स कंपनी का पूर्व कर्मचारी था. कंपनी बंद होने के बाद वह प्राइवेट वाहन चलाकर जीविकोपार्जन करता था. वह संतन सिंह का अविवाहित छोटा बेटा था. नवीन छोटा गम्हरिया के गोराई हार्डवेयर दुकान संचालक मंटू गोराई के साथ स्कूटी से दुकान का समान लेकर लौट रहा था. इस दौरान ऊषा मोड़ पर टर्निंग लेकर सड़क पार कर रहा था. उसी समय कांड्रा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ईंट लदे 407 ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इससे ट्रक सड़क पर ही पलट गई. ट्रक पलटने से नवीन ट्रक के नीचे दब गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जबकि स्कूटी चला रहे मंटू दूर जा गिरा और घायल हो गया.

इसे भी पढ़ें- 36">https://lagatar.in/three-arrested-with-36-boxes-of-illicit-liquor-and-140-cups-of-brown-sugar/80567/">36

पेटी अवैध शराब और 140 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही