Search

 
 
 

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड खेलेगा टी-20 वर्ल्डकप, टीम घोषित, 7 फरवरी को पहला मैच

आईसीसी के आधिकारिक ऐलान के बाद  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है. बीते शनिवार 24 जनवरी को इसकी घोषणा की गई. यह फैसला बंग्लादेश के जिद्द के कारण लिया गया. जिसमें बांग्लादेश अपने सभी मैच के लिए वेन्यू बदलकर भारत की जगह श्रीलंका की मांग की थी.
 

Lagatar Desk: आईसीसी के आधिकारिक ऐलान के बाद  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है. बीते शनिवार 24 जनवरी को इसकी घोषणा की गई. यह फैसला बंग्लादेश के जिद्द के कारण लिया गया. जिसमें बांग्लादेश अपने सभी मैच के लिए वेन्यू बदलकर भारत की जगह श्रीलंका की मांग की थी. जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था.

 

स्कॉटलैंड के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए सोमवार को अपने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम इसी हफ्ते भारत के लिए रवाना होगी. लेकिन पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज सफयान शरीफ समेत कुछ खिलाड़ियों के वीजा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. क्रिकेट स्कॉटलैंड की मुख्य कार्यकारी ट्रुडी लिंडब्लेड ने विश्वास जताया की जल्द ही वीजा मिल जाएगा. ICC पूरे मामले में BCCI और स्थानीय अधिकारियों से तालमेल बिठा रहे है

 

सफयान शरीफ पर पेंच 

स्कॉलैंड के तेज गेंदबाज सफयान शरीफ का जन्म इंग्लैंड में हुआ है. उनके पिता पाकिस्तानी मूल के है और मां ब्रिटिश-पाकिस्तानी हैं. वे 7 साल की उम्र में स्कॉटलैंड चले गए थे और वहीं बस गए थे. इस पाकिस्तानी संबंध के कारण उनके वीजा में देरी की आशंका जताई जा रही है. स्कॉटलैंड ने एहतियातन 2 ट्रैवलिंग और 3 नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी भी रखे हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके.

 

स्कॉटलैंड का 2 और 4 फरवरी को बेंगलुरु में प्रैक्टिस मैच

भारत पहुंचने के बाद स्कॉटलैंड की टीम 2 और 4 फरवरी को बेंगलुरु में अफगानिस्तान और नामीबिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलेगी. इसके बाद टीम कोलकाता जाएंगी. ग्रुप-बी में स्कॉटलैंड के साथ वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल की टीमें हैं. स्कॉाटलैंड अपना पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टथइंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेलेगा. सुपर-8 में टॉप-2 टीमें क्वालीफाई करेंगी.

 

स्कॉटलैंड का 15 सदस्यीय दस्ता

रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैड करी, ओली डेविडसन, सफयान शरीफ, जैनुल्लाह इहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, फिनले मैकक्रेथ, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, मार्क वाट, ब्रैड व्हील.
रिजर्व खिलाड़ी: जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही