Search

 
 
 

धनबाद के SNMMCH के कबाड़ की नीलामी होगी, रहें तैयार

 

आवेदक को पूरी राशि नगद जमा करनी होगी

Dhanbad: धनबाद के SNMMCH के कबाड़ की नीलामी होगी. इस संबंध में धनबाद के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार ने शनिवार को जानकारी दी. एडीएम ने कहा कि 20 मई को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में रद्दी घोषित किए गए टूटे-फूटे अनुपयोगी सामानों की नीलामी की जाएगी. यह नीलामी दिन के 12:30 बजे से की जायेगी.

कहा कि इसमें अस्पताल के अनुपयोगी लोहे के बेड, साइड लॉकर, अलमारी, सलाइन, विभिन्न प्रकार के इंस्ट्रूमेंट्स, अल्युमिनियम के बर्तन, कुर्सी और बेंच जैसे सामान हैं. कहा कि डाक समाप्त होने के तुरंत बाद आवेदक को पूरी राशि नगद जमा कर सामग्रियों को उठाकर ले जाना होगा. साथ ही कहा कि अस्पताल के अधीक्षक को बिना कोई कारण बताए नीलामी को किसी भी स्तर पर अस्वीकृत करने का अधिकार होगा.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही