Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विवादित जमीन पर स्कूल निर्माण कार्य पर एसडीएम ने लगाई रोक

Dhanbad: झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा रमजानपुर में स्थानीय लोगों द्वारा स्कूल निर्माण कार्य कराया जा रहा था. जिस पर रोक लगाने के लिए टाटा कंपनी के अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों को लिखित शिकायत की गई थी. उसी आवेदन के आलोक में शुक्रवार को धनबाद एसडीएम सुरेंद्र कुमार, सिंदरी एसडीपीओ, झरिया सीओ, जोड़ापोखर थाना प्रभारी दल बल के साथ उक्त स्थल पहुंचे और तत्काल स्कूल निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया. साथ ही झरिया सीओ को जल्द उक्त जमीन के कागजातों की जांच करने का निर्देश दिया गया है. [caption id="attachment_91323" align="aligncenter" width="600"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/06/7-26.jpg"

alt="विवादित जमीन पर स्कूल निर्माण कार्य पर एसडीएम ने लगाई रोक" width="600" height="400" /> विवादित जमीन पर स्कूल निर्माण कार्य पर एसडीएम ने लगाई रोक[/caption] इसे भी पढ़ें- कोरोना">https://lagatar.in/effect-of-corona-heavy-damage-to-tourism-industry-in-jharkhand-all-tour-packages-closed-75-thousand-people-affected/91257/">कोरोना

का असर : झारखंड में पर्यटन उद्योग को भारी क्षति, सभी टूर पैकेज बंद, 75 हजार लोग प्रभावित

एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने दी जानकारी

जांच के लिए रमजानपुर पहुंचे एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि, टाटा के अधिकारियों द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था कि, जिस जमीन पर स्कूल निर्माण किया जा रहा है, वो जमीन टाटा कंपनी की है. उसी आवेदन के आलोक में फिलहाल स्कूल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही आगे की कार्यवाई की जाएगी. अगर जांच के दौरान यह सरकारी जमीन पाई जाती है, तो नियमानुसार कागजी कार्रवाई कर स्कूल निर्माण की अनुमति दे दी जा सकती है. देखिए वीडियो-  https://www.youtube.com/watch?v=TrY_2DfTrLM

इसे भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय">https://lagatar.in/local-people-opposed-the-team-that-arrived-to-survey-the-land-of-the-international-cricket-stadium/91250/">अंतर्राष्ट्रीय

क्रिकेट स्टेडियम की जमीन का सर्वे करने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही