LagatarDesk : मार्केट रेग्युलेटर सेबी अडानी ग्रुप पर नजर रख रही है. इस बीच खबर आ ही है कि सेबी इस सप्ताह अडानी ग्रुप से जुड़ी सारी रिपोर्ट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, सेबी बोर्ड 15 फरवरी को निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेगा और अडानी मामले से जुड़े रिपोर्ट देगा. साथ ही वित्त मंत्री को बतायेगा कि अडानी समूह के शेयरों में हालिया हलचल के बाद मार्केट रेग्युलेटर ने इस पर नजर रखने के लिए क्या तरीके अपनाये. (पढ़ें, कोयला">https://lagatar.in/coal-trader-vinod-singh-murder-dhanbads-bahubali-ramadhir-singh-will-have-to-wait-for-bail/">कोयला
कारोबारी विनोद सिंह हत्याकांड : धनबाद के बाहुबली रामाधीर सिंह को बेल के लिए करना होगा इंतजार)
धाम में धर्म महाकुंभ शुरू, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने बड़े-बड़े नेता कर रहे नतमस्तक
वन क्षेत्र में अवैध रूप से सड़क बनाने के मामले में NTPC के AGM सहित चार पर मामला दर्ज
चौधरी के वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार, लहंगे में गदर ढाती दिखीं सपना चौधरी [wpse_comments_template]
कारोबारी विनोद सिंह हत्याकांड : धनबाद के बाहुबली रामाधीर सिंह को बेल के लिए करना होगा इंतजार)
बिजनेस पैटर्न, रद्द एफपीओ और ऑफशोर फंड की जांच कर रहा सेबी
मालूम हो कि अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज ने पहले अपना 20,000 करोड़ का एफपीओ वापस ले लिया था. इसके बाद अडानी एंटरप्राइजेज ने 1000 करोड़ की बॉन्ड योजना को भी रद्द कर दिया था. अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों में भी भारी गिरावट देखने को मिली थी. जिसके बाद बाजार नियामक सेबी अडानी समूह के बिजनेस पैटर्न, रद्द एफपीओ में अनियमितताओं और समूह के ऑफशोर फंड की जांच कर रहा है. यह कदम सेबी ने अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमतों में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए लिया था. ताकि निवेशकों को नुकसान से बचाया जा सके. इसे भी पढ़ें : बागेश्वर">https://lagatar.in/dharma-mahakumbh-begins-in-bageshwar-dham-many-big-leaders-are-attending-the-court-of-dhirendra-krishna-shastri/">बागेश्वरधाम में धर्म महाकुंभ शुरू, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने बड़े-बड़े नेता कर रहे नतमस्तक
हिंडनबर्ग को अडानी ग्रुप ने 413 पन्नों का दिया था जवाब
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर फर्जी लेन-देन, शेयरों में हेरा-फेरी समेत कर्ज को लेकर कई आरोप लगाये गये हैं. इसमें 88 सवालों के जरिए कई दावे भी किये गये हैं. अपने 413 पन्नों के जवाब अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. अडानी समूह ने 88 में से 68 सवालों के फर्जी बताया है. अडानी समूह की ओर से कहा गया कि 88 सवालों में से 68 प्रश्न फर्जी और भ्रामक हैं. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ‘गलत जानकारी और झूठे आरोपों’ के आधार पर बनी है. इसे भी पढ़ें : अधिसूचित">https://lagatar.in/case-filed-against-four-including-ntpcs-agm-for-illegal-construction-of-road-in-notified-forest-area/">अधिसूचितवन क्षेत्र में अवैध रूप से सड़क बनाने के मामले में NTPC के AGM सहित चार पर मामला दर्ज
हिंडनबर्ग ने अडानी के जवाब का किया था खंडन
दूसरी तरफ अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के 413 पन्नों के जवाब का खंडन किया. रिसर्च फर्म ने कहा कि धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से छिपाया नहीं जा सकता है. लिखा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है. यह सबसे मजबूत और न्यायसंगत लोकतंत्र के रूप में उभर रहा है. लेकिन अडानी समूह भारत को उभरने और आगे बढ़ने से रोक रही है. देश की आड़ में अडानी ग्रुप भारत को ही लूटने का काम कर रही है. हिंडनबर्ग ने आगे लिखा कि धोखाधड़ी तो धोखाधड़ी ही होता है. चाहे वह दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति ही क्यों ना करे. इसे भी पढ़ें : सपना">https://lagatar.in/fans-are-showering-love-on-sapna-chowdharys-video-sapna-chowdhary-was-seen-flaunting-her-lehenga/">सपनाचौधरी के वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार, लहंगे में गदर ढाती दिखीं सपना चौधरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment