Search

 
 
 

धनबाद में मेडॉक क्लासेज की दूसरी शाखा का स्‍टील गेट में शुभारंभ

 
Dhanbad :  धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-opened-the-shop-after-encroaching-the-road-spoiling-the-appearance-of-the-city/">(Dhanbad)

शहर के स्टील गेट में आईआईटी, नीट जैसी प्रतियोगि‍ता परीक्षाओं की तैयारी के लिए मेडॉक क्लासेस की शुरुआत 10 जुलाई को हुई. यह धनबाद जिले में मेडॉक की दूसरी शाखा है. इसका उद्घाटन डीएवी पब्लिक स्‍कूल ग्रुप के रि‍जनल मैनेजर डॉ. केसी श्रीवास्तव, जनता मजदूर संघ के सिद्धार्थ गौतम व मेडॉक क्लासेस के एकेडमिक डायरेक्टर अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया. डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में आईआईटी-जेईई, मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्थानों का अभाव था. तैयारी के लिए बड़ी संख्या में स्‍टूडेंट्स बोकारो, पटना या रांची जाते थे. अब मेडॉक क्लासेज जैसे संस्थानों की वजह से विद्यार्थियों को यह सुवि‍धा धनबाद में ही मिलने लगी है. जनता मजदूर संघ के सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि मेडॉक क्लासेज आईआईटी जेईई व नीट की तैयारी के साथ बच्चों में अनुशासन विकसित करने का भी सुझाव दिया. मेडॉक के एकेडमिक डायरेक्टर अशोक ने कहा कि संस्थान मेरिट स्कीम के तहत गरीब व मेधावी बच्चों को स्कॉलरशिप देगा. मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर रीना, एसोसिएट डायरेक्टर प्रेम कुमार, एकेडमिक हेड अमरजीत सहित संस्थान के दर्जनों फैकल्टी व विद्यार्थी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-fight-against-hurl-will-intensify-if-the-contract-workers-are-not-hired-again-citu/">धनबाद

: ठेका मजदूरों को दोबारा नहीं रखा तो हर्ल के खिलाफ लड़ाई तेज होगी- सीटू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही