Search

 
 
 

रांची में सड़क सुरक्षा अभियान का दूसरा दिन, 13 स्थानों पर लोगों को किया गया जागरूक

Ranchi News : SSP रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में जाकिर हुसैन पार्क, शालीमार बाजार, रांची रेलवे स्टेशन, बिग बाजार, करमटोली चौक, आईटीआई बस स्टैंड, कटहल मोड़, पिस्का मोड़, बिशप स्कूल डोरंडा, रेडियम चौक, माउंट कार्मेल स्कूल ओरमांझी, खेलगांव चौक समेत कुल 13 स्थानों पर अभियान चलाया गया.
 
सड़क सुरक्षा अभियान

Ranchi News : सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रांची में 7 दिवसीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके दूसरे दिन शहर और रिंग रोड के विभिन्न इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत लोगों को “सीट बेल्ट लगाएं, सुरक्षित रहें” का संदेश दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

SSP रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में जाकिर हुसैन पार्क, शालीमार बाजार, रांची रेलवे स्टेशन, बिग बाजार, करमटोली चौक, आईटीआई बस स्टैंड, कटहल मोड़, पिस्का मोड़, बिशप स्कूल डोरंडा, रेडियम चौक, माउंट कार्मेल स्कूल ओरमांझी, खेलगांव चौक समेत कुल 13 स्थानों पर अभियान चलाया गया.

 

करमटोली चौक पर पुलिस अधीक्षक यातायात और पुलिस उपाधीक्षक प्रथम, यातायात स्वयं मौजूद रहे और वाहन चालकों व आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी. इस दौरान ट्रक, चार पहिया वाहन, ऑटो-टोटो, दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ अभिभावकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

 

अभियान के दौरान चार पहिया वाहन में सफर करते समय सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, यातायात सिग्नल का पालन करने, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने, निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को वाहन में नहीं बैठाने और नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने की अपील की गई.

 

रांची यातायात पुलिस के अनुसार, अभियान के दूसरे दिन करीब 1211 लोगों और छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

 

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, बच्चों एवं परिचितों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही