Search

 
 
 

आजसू की दूसरी लिस्ट जारी, मनोहपुर से दिनेश चंद्र बोयपाई होंगे प्रत्याशी

 
Ranchi: आजसू ने आज दूसरी सूची जारी कर दी है. दूसरी सूची में सिर्फ मनोहरपुर (एसटी) सीट पर प्रत्याशी घोषणा कर दी है. दिनेश चंद्र बोयपाई को पार्टी ने मनोहरपुर से प्रत्याशी बनाया है. इससे पहले आजसू ने रविवार को आठ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. दो सीट डुमरी और मनोहरपुर को होल्ड पर रखा था. जिसमें से मनोहरपुर पर प्रत्याशी का एलान कर दिया है. अब सिर्फ डुमरी सीट पर एलान करना बाकी है. जिन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, उनमें सिल्ली, रामगढ़, लोहरदगा, गोमिया, जुगसालाई, मांडू, ईचागढ़ और पाकुड़ शामिल है. सिल्ली से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो चुनाव लड़ेंगे. बताते चलें कि एनडीए के घटल दल आजसू को 10 सीटें मिली हैं. इसे भी पढ़ें - एक्शन">https://lagatar.in/pollution-board-in-action-permission-given-to-burst-firecrackers-only-for-two-hours-during-diwali/">एक्शन

में प्रदूषण बोर्डः दीवाली में सिर्फ दो घंटे ही पटाखे फोड़ने की दी अनुमति

जारी पहली लिस्ट के उम्मीदवारों का नाम

सिल्ली- सुदेश कुमार महतो रामगढ़- सुनीता चौधरी लोहरदगा- नीरू शांति भगत गोमिया- लंबोदर महतो जुगसलाई- रामचंद्र सहिस मांडू- निर्मल महतो ईचागढ़- हरेलाल महतो पाकुड़- अजहर इस्लाम इसे भी पढ़ें - पलामू:">https://lagatar.in/encounter-between-police-and-tspc-naxalites/">पलामू:

पुलिस और TSPC नक्सलियों के बीच मुठभेड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही