Search

 
 
 

Ranchi News: RTE के तहत रांची में दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी, 35 स्कूलों में 89 बच्चों का चयन

Ranchi News: रांची जिला में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर अभिवंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क नामांकन के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी बुधवार को संपन्न हुई.
 
NIC सभागार, रांची

Ranchi News: रांची जिला में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर अभिवंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क नामांकन के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी बुधवार को संपन्न हुई.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर समाहरणालय स्थित NIC सभागार में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत ने की. इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, सहायक जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रीमा कुजूर, एडीपीओ सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: 

वर्ष 2026-27 के दूसरे चरण में RTE के तहत नामांकन के लिए कुल 224 आवेदन प्राप्त हुए थे. जांच और सत्यापन के बाद सभी 224 आवेदनों को ऑनलाइन लॉटरी के लिए योग्य पाया गया. जिले के 39 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में उपलब्ध 183 सीटों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई.

 

ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से 35 विद्यालयों में कुल 89 बच्चों का चयन किया गया. पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अब तक कुल 722 सीटों पर नामांकन सुनिश्चित किया जा चुका है.

 

चयनित बच्चों को संबंधित विद्यालयों में बिना किसी शुल्क के नामांकन मिलेगा और कक्षा आठवीं तक उनकी शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क होगी. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यालयों को एक सप्ताह के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.

 

जिला प्रशासन के अनुसार पूरी लॉटरी प्रक्रिया तकनीकी रूप से सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई. प्रशासन ने कहा कि RTE के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए समाज के वंचित वर्ग के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही