Lagatar Desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म रामायण रिलीज को तैयार है.जो 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया है.फिल्म के इंटरनेशनल ट्रेलर में भगवान राम और रावण की दो अलग दुनिया की झलक देखने मिलती है.
RAMAYANA Trailer 2 PEAKED HERE 💥💥💥 #Ramayana https://t.co/Q1IkFlonKC
— Armaan C. Das (@Armaan_c_das177) October 15, 2026
RAMAYANA Trailer 2 PEAKED HERE 💥💥💥 #Ramayana https://t.co/Q1IkFlonKC
— Armaan C. Das (@Armaan_c_das177) October 15, 2026
नितेश तिवारी के डायरेक्टर में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में एक्शन के साथ शानदार सिनेमैटिक यूनिवर्स को भी खूबसूरती से पेश किया गया है.नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायणम्' का इंटरनेशनल ट्रेलर हाल ही में बेंगलुरु में एक बड़े इवेंट में रिलीज किया गया है.
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, यश रावण के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. ट्रेलर में भगवान राम और रावण की दो अलग दुनिया, रावण के अहंकार मेरे सामने हर सिर झुकेगा, देवराज इंद्र (कुणाल कपूर) और ऐरावत हाथी वाला दृश्य तथा रणबीर कपूर का राम रूप दिखाया गया है. यह इंटरनेशनल ट्रेलर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम कुल छह भाषाओं में रिलीज किया गया है.

