Search

 
 
 

सचिवालय सेवा संघ का काला बिल्ला सप्ताह शुरू

झारखंड सचिवालय सेवा संघ का काला बिल्ला सप्ताह आज से शुरू हो गया. सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारियों ने आज काला बिल्ला लगाकर काम किया. यह सिलसिला 12 अगस्त तक जारी रहेगा.
 

Ranchi : झारखंड सचिवालय सेवा संघ का काला बिल्ला सप्ताह आज से शुरू हो गया. सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारियों ने आज काला बिल्ला लगाकर काम किया. यह सिलसिला 12 अगस्त तक जारी रहेगा.

 

सचिवालय सेवा संघ ने दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित कर अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन करने की घोषणा की थी. इसके तहत संघ के सदस्यों ने पांच अगस्त को सचिवालय में मानव श्रृंखला बनाया.

 

आंदोलन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, संघ के सदस्यों ने छह अगस्त को काला बिल्ला लगाकर सरकारी कामकाज निपटाया. संघ का आंदोलन सचिवालय में उच्च पदों पर अपनी भागीदारी तय करने और प्रोन्नित के नियमों में किये गये बदलाव से संबंधित है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही