- नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक
10 दिन में सभी निकाय करवायें नालों की सफाई- सचिव
जुपमी भवन में हुई समीक्षा बैठक में नगर विकास विभाग, जुडको, सूडा के अलावा सभी नगर निकायों के पदाधिकारी मौजूद थे. सचिव ने निकायों को निर्देश दिया कि बरसात शुरू होने से पहले अभियान चलाकर 10 दिन में नालों की सफाई हर हाल में करवाएं. किसी भी हाल में नालों का कचरा सड़क पर नहीं फैलना चाहिए.15वें वित्त आयोग की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
सचिव ने 15वें वित्त आयोग के तहत शहरों में बनने वाले तालाब, पार्क और वेंडर मार्केट के लिए डीपीआर बनाने के काम में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अमृत योजना के तहत जिन निकायों का टेंडर निष्पादित हो गया है, वहां कार्यादेश दे दिया जाए, लेकिन काम मॉनसून के बाद ही शुरू कराया जाए. जलापूर्ति योजनाओं और कांटाटोली फ्लाईओवर का भी काम उन्होंने जल्द पूरा करने को कहा.गुणवत्तापूर्वक काम कराया जाए- सूडा निदेशक
सूडा के निदेशक अमित कुमार ने राज्य में चल रही नगर विकास की योजनाओं का काम गुणवत्तापूर्वक कराने का निर्देश दिया. कहा कि मुख्यालय नगर निकायों को हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है. अमृत योजना का काम शिफ्ट वाईज कराया जाए. इसे भी पढ़ें – कम्युनिटी">https://lagatar.in/e-sanjeevani-telemedicine-training-given-to-community-health-officer/">कम्युनिटीहेल्थ ऑफिसर को दिया गया ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन का प्रशिक्षण [wpse_comments_template]
Leave a Comment