Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी, सीएम हेमंत की पेशी पर संशय बरकरार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ऑफिस के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. ईडी ऑफिस के सामने बैरिकेडिंग लगायी गयी है. साथ ही सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गयी है. हालांकि सीएम हेमंत सोरेन आज ईडी के समक्ष पेश होंगे या नहीं इस पर संशय बरकरार है. बता दें ईडी ने आज (शनिवार) को सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है. (पढ़ें, संयुक्त">https://lagatar.in/in-the-united-nations-india-called-pakistan-a-habitual-criminal-asked-to-vacate-pok/">संयुक्त

राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आदतन अपराधी बताया, पीओके खाली करने को कहा)

 ईडी के समन को सीएम ने हाईकोर्ट में दी है चुनौती

गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. जिस पर 18 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन को पहले हाई कोर्ट में जाने को कहा था. कोर्ट के फैसले के बाद सीएम ने याचिका वापस ले ली थी. इसके बाद 22 सितंबर शाम सीएम ने झारखंड हाईकोर्ट में ईडी के समन के खिलाफ याचिका दायर की. जिसके बाद संभावना जतायी जा रही है कि आज भी हेमंत सोरेन ईडी के सामने पेश नहीं होंगे. वे कह सकते हैं कि उन्होंने हाईकोर्ट में ईडी के समन को चुनौती दी है. मामले की सुनवाई होने के बाद ही वो अगला कदम उठायेंगे. इसे भी पढ़ें  : बड़ी">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-will-not-go-to-ed-office/">बड़ी

खबर : सीएम हेमंत सोरेन आज नहीं जायेंगे ईडी ऑफिस

चौथी बार ईडी ने सीएम को भेजा समन

जमीन घोटाला मामले में ईडी ने सीएम चौथी बार समन भेजा है. ईडी ने पहली बार 14 अगस्त को सीएम को बुलाया था. उसके बाद दूसरी बार 24 अगस्त को पेश होने के लिए समन जारी किया गया. सीएम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर ईडी के समन को चुनौती दी थी. जिसके बाद ईडी ने तीसरी बार समन जारी कर उन्हें 9 सितंबर को बुलाया. तब सीएम ने यह कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है. इसके बाद ईडी ने चौथी बार समन जारी कर 23 सिंतबर यानी आज ईडी ऑफिस आने के लिए कहा है. बता दें कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को आरसी – 25/23 (ईसीआईआर) में समन किया है. इसे भी पढ़ें  : अमन">https://lagatar.in/mayank-singh-of-aman-sahu-gang-is-posting-pictures-of-weapons-on-social-media/">अमन

साहू गिरोह का मयंक सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव, हथियारों की तस्वीरें कर रहा पोस्ट

अवैध खनन मामले में ईडी ने सीएम से 10 घंटे तक की थी पूछताछ 

ईडी ने इससे पहले 17 नवंबर 2022 को अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. इस दौरान ईडी ने उनसे पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल किये थे. साथ ही हेमंत सोरेन से संपत्ति की पूरी जानकारी मांगी थी. उस वक्त सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को एक खुली चिट्ठी लिखकर चुनौती दी थी. इसे भी पढ़ें  : रांची">https://lagatar.in/ranchi-arson-in-highway-engaged-in-coal-transportation-in-ccl-nk-area/">रांची

: CCL एनके एरिया में कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा में आगजनी

रिपोर्ट के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की

ईडी ने जमीन घोटाले की जांच दक्षिणी छोटानागपुर के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर शुरू की थी. सेना के कब्जे वाली जमीन मामले की जांच कर आयुक्त ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी. जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख था कि फर्जी नाम-पता के आधार पर सेना की जमीन की खरीद-बिक्री हुई है. रांची नगर निगम ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. ईडी ने उसी प्राथमिकी को ईसीआईआर के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की थी. इसे भी पढ़ें  : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-income-tax-department-organized-a-seminar-for-trusts-and-societies/">हजारीबाग

: आयकर विभाग ने ट्रस्ट व सोसाइटी के लिए सेमिनार का किया आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही