Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान दो शक्तिशाली आईईडी बरामद किए हैं. किरीबुरु क्षेत्र के बहदा गांव के पास कोयना नदी किनारे पगडंडी मार्ग के ऊंचे हिस्से में जमीन के भीतर छिपाकर ये विस्फोटक रखे गए थे. सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान इनका पता लगाया. बाद में बम निरोधक दस्ते ने दोनों आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया.
इसे भी पढ़ें -
बरामदगी का स्थान उस मुठभेड़ स्थल से करीब दो से तीन किलोमीटर दूर है, जहां कुछ महीने पहले सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल दा और 50 लाख रुपये के इनामी अनमोल दा समेत 17 नक्सली मारे गए थे.
नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बाद भी जंगल में विस्फोटकों की बरामदगी से खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होने की बात सामने आई है. जंगल के रास्तों से गुजरने वाले सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के लिए ऐसे आईईडी खतरा बन सकते हैं. फिलहाल सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

