Search

 
 
 

सुरक्षागार्डों ने चोरी का लोहा लदे पिकअप वैन को पकड़ा, चोर फरार

 
Bokaro : सेक्टर चार स्थित बोकारो इस्पात संयंत्र के खेल परिसर से बीती रात पुलिस ने 4 क्विंटल चोरी का लोहा लदे एक पिकअप वैन पकड़ा है. बताया जा रहा है कि बीती रात चोरों ने खेल परिसर में रखे गए पुराने लोहे को पिकअप पर लोड कर रहे थे, तभी बीएसएल का सिक्योरिटी वहां पहुंचा. पहुंचने पर देखा कि एक पिकअप पर कुछ लोग लोहा लोड कर रहे हैं, जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने लोहा चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे का लाभ लेकर सभी लोहा चोर जंगल की ओर भाग गए. इसकी सूचना सिक्योरिटी गार्ड ने सेक्‍टर-4 थाना को दी. जिसके बाद मौके पर गश्ती दल पहुंचा तथा गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया. इस मामले में सेक्टर 4 पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. चोरों के खिलाफ अनुसंधान जारी है. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-administered-oath-to-retired-justice-amitabh-kumar-gupta-as-chairman-of-electricity-regulatory-commission/">राज्यपाल

ने रिटायर्ड जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता को विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की दिलायी शपथ
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा">https://lagatar.in/provide-benefits-of-government-schemes-by-setting-up-camps-in-budha-pahar-parasnath-and-saranda-cm/">बूढ़ा

पहाड़, पारसनाथ और सारंडा में शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं : सीएम
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही