Search

 
 
 

आदिवासी महोत्सव से पहले मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा जांच, DC-SSP ने दिए जरूरी निर्देश

Ranchi : आदिवासी महोत्सव को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. 9 और 10 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में होने वाले महोत्सव से पहले उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और SSP राकेश रंजन ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.
 

Ranchi : आदिवासी महोत्सव को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. 9 और 10 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में होने वाले महोत्सव से पहले उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और SSP राकेश रंजन ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.


दोनों अधिकारियों ने मैदान में बने स्टॉल, मंच, प्रवेश और निकास द्वार, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और आसपास के इलाकों का जायजा लिया. इस दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आग से बचाव, प्राथमिक इलाज, सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए.


प्रवेश द्वार पर होगी सख्त जांच

उपायुक्त ने कहा कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. उन्होंने स्टॉल की सुरक्षा, बिजली व्यवस्था की जांच और आपात स्थिति में बाहर निकलने वाले रास्तों को पूरी तरह साफ रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि महोत्सव में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए सभी व्यवस्थाएं सही तरीके से चलनी चाहिए.


CCTV से होगी निगरानी

SSP राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर CCTV निगरानी मजबूत करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने को कहा.


प्रवेश द्वारों पर सघन जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं. साथ ही ट्रैफिक पुलिस को मोरहाबादी और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को कहा गया है. लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रास्तों की जानकारी भी पहले से देने का निर्देश दिया गया.


बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद

आदिवासी महोत्सव में झारखंड की आदिवासी संस्कृति, लोक कला, पारंपरिक नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की झलक देखने को मिलेगी. महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.


इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की है. अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है. प्रशासन का कहना है कि महोत्सव को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और बेहतर तरीके से आयोजित करना प्राथमिकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही