Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीड ने शुरू किया मिशन लाइफ अभियान

Ranchi : सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) ने मिशन लाइफ (लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) नाम से जनजागरूकता अभियान शुरू किया है. इस अभियान में सीड के साथ पर्यावरण विभाग और स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड भी जुड़े हैं. यह अभियान रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में चल रहा है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक लाख लोगों मिशन से जोड़ना और मिशन के उद्देश्य के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है. अभियान के पहले दिन जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला बनायी गयी. इसके बाद बच्चों द्वारा आकर्षक चित्र बनाये गये. अभियान के तहत ऑडियो-विजुअल और सोशल मीडिया कैंपेन, सेंसिटाइजेशन कार्यशाला, छात्रों के साथ स्किट, निबंध, भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, प्लेकार्ड, हस्ताक्षर अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर किये जा रहे हैं. आईएफएस डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन लाइफ अभियान का उद्देश्य एक सस्टेनेबल और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए लोगों के सामूहिक और व्यक्तिगत प्रयासों को प्रोत्साहित करना है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/whatsapp-image-2023_05_11-at-14.46.49_337.jpg"

alt="" width="1600" height="899" /> इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/cm-will-inaugurate-tata-cancer-hospital-and-research-center-on-friday/">सीएम

शुक्रवार को करेंगे टाटा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही