Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुचाई में पत्नी और चचेरे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लाठी से पीट दोनों की कर दी हत्या

Advertisement
Advertisement
Saraikela/Kuchai : सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई थाना क्षेत्र के गोमियाडीह गांव में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने रविवार को अपनी पत्नी और चचेरे भाई की हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुचाई थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव गोमियाडीह का बुधु पाहन सात नवंबर को दोपहर में बकरी चराने पास के जंगल में गया था. शाम को बकरी चरा कर घर लौटा तो अपनी पत्नी डोमदा पाहन (44 वर्ष) और चचेरे भाई मदन मुंडा (43 वर्ष) को आपत्तिजनक अवस्था में देखा. दोनों के बीच अवैध संबंध के शक में गुस्से में बुधु पाहन ने मौके पर ही लाठी डंडे से दोनों की जम कर पिटाई कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : अस्ताचलगामी">https://lagatar.in/the-fasting-sun-will-offer-arghya-today-will-wish-for-happiness-and-peace/">अस्ताचलगामी

सूर्य को आज अर्घ्य देंगी व्रती, सुख-शांति की करेंगी कामना
कुचाई थाना व दलभंगा ओपी पुलिस को मामले की जानकारी सात नवंबर की देर रात मिली. सोमवार को कुचाई थाना व दलभंगा ओपी पुलिस की टीम दलभंगा ओपी प्रभारी सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में गोमियाडीह पहुंची. वहां पहले डोमदा पाहन और मदन मुंडा का शव अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. इसके पश्चात पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी बुधु पाहन को उसके गोमियाडीह स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही